March 8, 2026

स्वच्छता निरीक्षण में प्रतिबंधित प्लास्टिक यूज़ करने 5 दुकानदारों पर 5 हज़ार से अधिक जुर्माने की कार्रवाई…सड़कों से अतिक्रमण हटाने दी गई समझाईश…

IMG-20220714-WA0587.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-गुरुवार की सुबह वार्ड क्रमांक 44 में मेयर  जानकी काटजू और कमिश्नर  संबित मिश्रा सहित निगम की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग करने वाले 5 दुकानदारों पर 55 सौ रुपए का जुर्माना किया गया।
सुबह 7:00 बजे से निक्षण शुरू हुआ वार्ड के लोगों ने अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन नहीं मिलने की बात कही। इसपर कमिश्नर  मिश्रा ने अमृत मिशन का तत्काल कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। वार्ड के पार्षद  रूपचंद पटेल से वार्ड की समस्याओं की जानकारी ली गई  और उनके मांग पर कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारियों से वार्ड में राजस्व की वसूली की जानकारी ली गई। इसी तरह वार्ड में स्वच्छता पर ध्यान देने संबंधित निगम के स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेयर  ने वार्ड के लोगों से दो डस्टबिन हरा और नीला, सूखा और गीला कचरा के लिए रखने और अलग अलग कर स्वच्छता दीदी को कचरा देने की अपील की।  सफाई निरीक्षण के दौरान दुकानों में कैरी बैग उपयोग करने पर पांच दुकानों पर 5500/_ जुर्माना की कार्रवाई भी की गई। इसमें खुर्शीद प्रोविजन स्टोर, वासु किराना स्टोर, राधिका डेयरी, सूर्या कास्ट फोटो एवं गुप्ता किराना शामिल हैं साथ ही कुछ दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर पैदल चलने वाले रास्ते पर सेट लगाकर सामग्री वितरित कर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसे तीन दिवस के भीतर हटाने हेतु समझाइश दी गई। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर अतिक्रमण निवारण दस्ते द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए।