June 25, 2025

विकास केड़िया के जन्मदिन की धूम शहर से लेकर-पुसौर,खरसियां तक…आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम..

IMG-20220715-WA0322.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ :-पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और खरसिया मंडल भाजपा प्रभारी विकास केडिया का जन्मदिन पूरे रायगढ़ अंचल में 14 जुलाई को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता के जन्मदिन का जश्न 13 जुलाई की देर रात से शुरू होकर दूसरे दिन पूरे दिन और रात भर चलता रहा।
इस अवसर पर उनसे आत्मीय रूप से जुड़े भाजपा, भाजयुमो और रायगढ़ के कई सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने कई अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

देर रात से ही कार्यकर्त्ता मनाने लगे अपने नेता का जन्मदिन:–इस अवसर पर पहला कार्यक्रम चक्रधरनगर चौक में मनाया गया, जहां देर रात भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष खगेश देवांगन के नेतृत्व में पचास से अधिक कार्यकर्त्ताओं ने चक्रधरनगर चौपटी प्रांगण में केक काटकर और मिठाइयां बांटकर धूमधाम से अपने चहेते युवा भाजपा नेता का जन्मदिन मनाया। वहीं मध्यरात्रि में ही भाजयुमो नेता ओमकार तिवारी ने अपने दर्जनों युवा साथियों की उपस्थिति में बजरंग पारा मोहल्ले में में केक काट कर अपने पसंदीदा भाजपा नेता श्री केडिया का जन्मदिन मनाया।

पूरा शहर हुआ विकासमय:-इसी कड़ी में पुरानी बस्ती ढिमरापुर मे भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बघेल ने मोहल्ले के दर्जनों बच्चों के साथ केक काटकर अपने चहेते नेता विकास केडिया का जन्मदिन मनाया गया, तो रामभांठा धांगरडीपा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मेघा जाटवर एवं भाजपा नेत्री नेहा देवांगन की अगुवाई अन्य दर्जनों महिलामोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता विकास केडिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं कोतरा रोड में भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य गौरव गोयल और भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंत्री मुक्कू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर केक काटा और अपने पसंदीदा भाजपा नेता विकास केडिया का जन्मदिन मनाया। तो रियापारा मे पूर्व निगम पार्षद के.संजीत और भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राज के नेतृत्व में लक्ष्मण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपने युवा नेता का जन्मदिन केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मोहल्लेवासियों को मिठाइयां भी बांटी गई। इस अवसर पर गोगा मंदिर जूटमिल में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता रितेश जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा अपने लोकप्रिय भाजपा नेता का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान अमित अग्रवाल, जितेन, हेमंत, विजय, अनिल, रामकिशोर, छोटू, गुलाब चंद जैन, संदीप सहित अन्य साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

सांई मंदिर प्रांगण में जरुरतमंदों को कराया गया सात्विक भोजन:– बूजी भवन चौक स्थित साई मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनसे जुड़े भाजयुमो के कार्यकर्ताओँ ने भाजपा नेता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर युवा नेता अंकित श्रीवास के अगुवाई में सामूहिक पूजा अर्चना की और उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ पूरे रायगढ़ अंचल की खुशहाली और समृद्धि के लिए भी मंगलकामना की गई। जिसके पश्चात मंदिर प्रांगण के बाहर ही जरूरतमंद भूखे लोगों को ससम्मान सात्विक भोजन कराया गया और मिष्ठान खिलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सौरभ अग्रवाल, शशिभूषण चौहान, मित्तल सागर, अमन सहित कई अन्य कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी रही।

पुसौर ब्लॉक में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन:-युवा मोर्चा पुसौर के कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में मरीजों को फल वितरित किया गया,0साथ ही बाजार चौक पुसौर में कार्यकर्ताओं द्वारा पहले केक कांटा गया फिर वहां मौजूद आम जनता और कार्यकर्त्ताओं को मिष्ठान खिलाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, जैमिनी गुप्ता, गोपाल बारीक के विशेष उपस्थिति के साथ युवा मोर्चा से अध्यक्ष रजत गुप्ता, महामंत्री द्वय अविनाश गुप्ता व दुर्गेश मालाकार,रोहन साव, घनश्याम गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान, राजू सा, सुधीर गुप्ता, सुशील बारीक, सुशांत बैरागी, आदित्य भोय, जगन्नाथ यादव, राजू यादव, परखित गुप्ता, नंद कुमार सिदार, माधव राणा, नीलमणि सिद्धार, शौक़ी बढ़ाई एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खरसिया मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने भी पूरे उत्साह से मनाया अपने मंडल प्रभारी का जन्मदिन:-खरसिया के नवरंगपुर में भी भाजपा नेता विकास केडिया के जन्मदिन की धूम रही। खरसिया भाजपा मंडल से जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने पूरे जोशो खरोश के साथ केक काटकर अपने मंडल प्रभारी विकास केडिया का जन्मदिन मनाया इस दौरान नरेन्द्र महंत, सुभाष साहु, किशन निषाद, शंकर सेन,रोहन दास महंत,देवनारण नायक, मनीष नायक,चतुर्भुज नायक (उप-सरपंच),प्यारी सिदार,फकीर साहु,रोशन सिदार,सूरज यादव,भूपेंद्र सिदार,आदि चौहान,उदित्य चौहान, देवेंद्र महंत,सागर चौहान,मनीष चौहान,पुरसोत्तम महंत,नवीन श्रीवास,यश साहु,कौशल साहु सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

ललित पाठशाला में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉपी-पेन का किया गया वितरण:-भाजपा नेता श केडिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान और युवा भाजयुमो नेता अमन वैष्णव की अगुवाई में जूटमिल क्षेत्र में स्थित सरकारी ललित पाठशाला में अध्यनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को कॉपी और पेन का वितरण किया गया। जिसे पाकर छात्र बेहद खुश नजर आए।

गौमाता चौक में किया गया वृक्षारोपण…अपने चहेते भाजपा नेता के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर युवा भाजपा नेता दीपक श्रीवास ने अपने कई युवा साथियों के साथ शहर के गौ माता चौक में फलदार पौधे लगाए और अपने नेता के दीर्घायु जीवन की कामना की…इस दौरान वहां मौजूद सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया।