June 25, 2025

मानवता हुई शर्मसार…मामा ने की अपनी गर्भवती भांजी की पिटाई..तमाशबीन रहे लोग

IMG_20220903_151012.jpg
Share

सामना न्यूज़:-छत्तीसगढ़:-दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से एक अमानवीय घटना की जानकारी सामने आई है जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया।जहांमामूली विवाद के चलते मामा और उसके परिवार के सदस्यों ने अपनी भांजी और बहन की बेरहमी दे पिटाई की है। 8 महीने की गर्भवती भांजी और उसकी मां को लात-घूंसे के साथ डंडे, पत्थर से मारा है। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

क्या है मामला:- किरंदुल निवासी सरोज गुप्ता और उसकी बहन का घर आस-पास में ही है। सरोज अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहा था और उसकी गर्भवती भांजी अपने घर के बाहर हाथ में मोबाइल पकड़कर खड़ी हुई थी। यह देख सरोज गुप्ता को लगा कि उसकी भांजी उसका वीडियो बना रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी बाहर निकल आए और मारपीट शुरू हो गई।सरोज ने पहले अपनी गर्भवती भांजी का बाल पकड़कर जमीन पर पटका। फिर घसीटने लगा। बीच बचाव करने सरोज की बहन और गर्भवती की मां आई तो उसे भी बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं फिर घर से डंडा लेकर आया और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। यह सब देख मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन, किसी ने मामला शांत करवाने की कोशिश नहीं की। बल्कि इस भीड़ के बीच से एक शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।