March 23, 2026

जर्जर सड़कों के निवारण के लिए रवि भगत की पदयात्रा पहुंची कलेक्ट्रेड….कहा:-“रायगढ़ की सड़कें जी का जंजाल”

Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- रायगढ़ ज़िले की ख़स्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने 13 सितंबर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा पदयात्रा प्रारंभ की गई।यह यात्रा लैलूंगा से प्रारंभ होकर आज ज़िला मुख्यालय रायगढ़ में आकर समाप्त हुई।रवि भगत के रायगढ़ आगमन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा चौक चौराहों पर स्वागत सत्कार किया गया और पदयात्रा कलेक्ट्रेड पहुंची जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने की मांग करने लगे लेकिन कलेक्टर की नहीं आने पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जा पहुंचे जहां ज़मीन पर बैठकर सभी ने कॉंग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर ख़िलाफ़त की।अंततःडिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी शामिल रहे।विष्णुदेव साय ने सड़को की बदहाली के लिए कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि:-कांग्रेस सरकार ने इन साढ़े तीन वर्षों में सड़कों के निर्माण के लिए कोई काम नही किया है। ये विकास विरोधी सरकार है। वही रवि भगत ने कहा कि:-सीएम भूपेश बघेल घरघोड़ा, लैलूंगा क्षेत्र के दौरे पर आये थे अधिकारी स्वयम बताये कि वे कौन से रास्ते से गये थे सड़को की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। कॉंग्रेस के एक मंत्री कह रहे थे कि हमने सड़कों का जाल बिछाया है दरअसल.. “ये जाल नही बल्कि जी का जंजाल है”।