शहर सरकार का विरोध करने निकाली गई शव यात्रा….
निगम परिसर में किया गया अंतिम संस्कार…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को वसूली हेतु नोटिस शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हितग्राही,चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू, मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृण करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में आज जिला भाजपा नेताओं ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारे बाजी करते हुए निकाली l विरोध स्वरूप शहर सरकार की निकाली गई अर्थी को जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव सचेतक अशोक यादव ने कंधा दिया l शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला नेत्रिया सहित भाजपा के पार्षद भी शामिल थे l विरोध स्वरूप निकाली गई इस शव यात्रा में निगम की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईl जिला भाजपा कार्यालय से विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा मुखमार्ग से नारे बाजी करते हुए निगम परिसर में सभा के संबोधन के पश्चात अर्थी के दाह संस्कार के बाद समाप्त हुई।
जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल:- कांग्रेसी विधायको व मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सड़को के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भाजपा की सत्ता के दौरान किए गए विकास कार्यों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई। आज विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार की तिजोरी खाली है। कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है। कांग्रेस की जीत की कीमत आम जनता परेशान होकर चुका रही है।उमेश ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा बस एक साल का इंतजार करिए पुनः भाजपा आम जनता की उम्मदो में खरा उतर कर दिखाएगी।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भाजपा शासन काल का स्मरण कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई आज विकास हेतु सरकार को तिजोरी खाली है।कांग्रेस जनता को बताए कि उनकी सत्ता के दौरान कौन से बड़े कार्य हुए।

सोई सरकार को जगाने का काम कर रही भाजपा :- सुभाष पांडे:- केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में निगम सरकार बड़ी बाधा बन रही है। प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में बरती जा रही लापरवाही से बहुत से हितग्राही इस योजना से वंचित हो गए भरी बरसात में शहरवासीयो पेयजल की भारी समस्या को जूझना पड़ रहा है।
जनसेवा के भाव के बिना शव के समान निगम सरकार :- पूनम सोलंकी:- जिस सरकार में जन सेवा का भाव न हो वह शव के समान है।निगम सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों वाले वार्डो में विकास कार्य ठप्प है। सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कांग्रेस की जीत जनता के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है।
हिंदू आस्था पर चोट स्वीकार्य नहीं :- विवेक रंजन सिन्हा
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विवेकरंजन सिन्हा ने कहा हिन्दू आस्था पर चोट स्वीकार्य नहीं है l विचारणीय प्रश्न यह है कि पार्टी के पार्षदों को विरोध स्वरूप शव यात्रा क्यू निकालनी पड़ी ? वार्ड के जन प्रतिनिधियों को निगम सरकार से कोई आस ही नहीं बची। ऐसी लापरवाह सरकार को बेदखल किया जाना चाहिए।
विपक्ष की मांग अनसुनी इसलिए शव यात्रा :- शीनू राव
निगम उपनेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद शीनू राव ने निगम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि
भाजपा पार्षद दल के बारम्बार आग्रह को भी दरकिनार किया जा रहा।निगम की भ्रष्ट सरकार जन हित की बजाय स्वहित के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।जनहितों के लिए प्रतिबद्ध विपक्ष की मांगो की अनसुनी करने की वजह से भ्रष्ट सरकार की शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जन हित के लिए फैसले नही लेने वाली इस सरकार को नैतिक रूप से पद में बने रहने का अधिकार खो दिया है।
विकास के उजियारे से कोसो दूर निगम सरकार :- अशोक यादव:- निगम सचेतक अशोक यादव ने गरजते हुए कहा कि निगम से लेकर विधान सभा प्रदेश में कांग्रेस के महापौर ,सभापति विधायक मंत्री मुखमंत्री सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े है l प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद विकास कार्यों को मानो ग्रहण लग गया है l हिस्से बटवारे को लेकर चल रहे वाद विवाद की वजह से विकास कार्य ठप्प है। निगम सरकार की असफलता की वजह से विकास से कोसों दूर है।
हर मोर्चे में विफल रही शहर सरकार :-कौशलेष मिश्रा:-जिला भाजपा उपाध्यक्ष कौशलेष मिश्रा ने हुए कहा कि निगम की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में विफल है जनकल्याण के सारे कार्य ठप्प पड़े हुए है l जनहित से जुड़े निर्णय नही लिए जा रहे है।
शहर विकास का पहिया थम गया :- आलोक सिंह
शव यात्रा के दौरान आलोक सिंह ने कहा कि निगम की अकर्मण्यता, लाल फीता साही की वजह से शहर का विकास थम सा गया है।बड़ी बड़ी घोषणाओं के बलबूते निगम में सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से मुकर रही है।
