March 23, 2026

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ़ फिर चला निगम का बुलडोजर… प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर वसूला 50 हज़ार का जुर्माना….

IMG-20221125-WA0494.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-रायगढ़ नगर निगम द्वारा अवैध कब्ज़े के खिलाफ़ कार्रवाई जारी है जिसके तहत निगम प्रशासन ने शहर भर के नाला, नाली के ऊपर एवं नान वेंडिंग जोन में ठेले, गोमचे में दुकान लगाने को स्वयं से अतिक्रमण हटाने की सूचना जारी की है।जिसमें तर्क दिया गया कि नाले के ऊपर या सड़क किनारे अतिक्रमण करने के कारण नालों की सफाई एवं सड़कों की सफाई और यातायात बाधित होने कि संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए निगम ने ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं को स्वयं से कब्जा हटाने की बात कही। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा कब्जा हटाने के साथ सड़क बाधा जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई का आदेश जारी किया। इसी क्रम में निगम का तोड़ू दस्ते ने सत्तीगुड़ी चौक से कोतरारोड थाने तक अतिक्रमण के खिलाफ़ कार्रवाई की साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग किए जाने पर तकरीबन 60 लोगो से 50 हज़ार रुपये  तक का जुर्माना वसूला गया