February 4, 2026

रियो आईपीएल सीज़न 6 का आगाज..16 टीमों ने लिया हिस्सा..

Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़ रामलीला मैदान में दो दिवसीय रियो आईपीएल सीजन 6 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन महापौर जानकी काटजू  ने किया।इस क्रिकेट आईपीएल में नगर निगम,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग प्रेस क्लब सहित कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है।

इस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन पहला मैच प्रेस क्लब  और बॉयज स्टार के मध्य शुरू हुआ। जिसमें प्रेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और  126 रन 8 ओवर में कुल 126 रन बनाए जिसमें से सबसे अधिक 70 रन अमित गुप्ता ने बनाए।वहीं
बॉयज क्लब  की टीम 90 रनों में सिमटी जिसमें से सर्वाधिक 49 रन अंजनेय पांडेय ने बनाए।दूसरा मैच नगर निगम  और पुलिस विभाग के मध्य तो वहीं खेला गया। जिसमें  नगर निगम की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुना जिसमें पुलिस विभाग की टीम विजेता रही।इसी तरह सुबह से लेकर देर शाम तक कुल 10 टीमों के बीच पांच बार यह मैच चला।