May 14, 2026

ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक…

IMG-20230110-WA0643.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- ग्राम धोबीनीपाली  में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने शिरकत किया।वही इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में शामिल होने आए खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने न केवल धोबीनीपाली बल्कि समूचे अंचल से खेलप्रेमी दर्शक पहुंचे थे।प्रतियोगिता में बाहर के भी प्रतिभावान खिलाड़ी शिरकत कर रहे है।जिनके बेहतर खेल का आनंद दर्शक एवम ग्रामीणजन उठा रहे है।
विधायक प्रकाश नायक ने कहा:- विगत 3 वर्षो से आयोजन समिति के द्वारा ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है।जिसमे आयोजन की भव्यता लगातार बढ़ रही है।इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का यह आयोजन मैट में संपन्न हो रहा है।उन्होंने लोगो को आश्वस्त करते हुए बताया कि एक विधायक होने के नाते आपको मुझसे जो भी कार्य हो बताए।मै आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर हु।वही उन्होंने सफल आयोजन एवम बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु आयोजन समिति एवम प्रतियोगी टीमों को शुभकामनाए प्रदान की।

Letest Posts