भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला….की जमकर नारेबाजी…

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- बेमेतरा के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुए मारपीट और एक युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता भुनेश्वर साहू के गाँव बिरनपुर परिवार से मिलने जा रहे थे जहां गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही अरुण साव एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय के सामने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया और विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री सतीश बेहरा उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, जिला मंत्री रत्थु गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, महामंत्री प्रवीण द्विवेदी, सूरज शर्मा, प्रदेश कार्य. सदस्य अंशु टुटेजा, दीपक पटनायक, जिला उपाध्यक्ष मनोज सतपथी, जग्गनाथ प्रधान, अमरदीप सिंह जटाल, जिला मंत्री रामजाने भारद्वाज, प्रचार प्रसार प्रमुख ओमकार तिवारी, जिला कन्याशक्ति संयोजिका पूजा चौबे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष डिग्रिलाल साहू, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुरेंद्र पांडे, गोलू यादव, अनिल कटियार, दिलराज सिंह, शैलेश माली, मितेश शर्मा, सतनाम सिंह, शिव काशी, सुजीत लहरे, पप्पू यादव, डालेश्वरी पटेल, सुशील सिंह, विकास महतो, अंकित जादौन, ओंकार सिंह राजपूत, शुभम कंकरवाल, सुजाता सवैया, सीता सिंह,सुशीला चौहान, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर,अभिलाष कछवाहा, अंकुर गोरख, आकाश शर्मा, श्रियंस ठाकरे, संतोष साहू, राजदीप सिंह, सोनू जाटवर, रूपेश खरे, रूपांशु मिश्रा, सेम श्रीवास, आर्यन, सुधीर यादव, सुरेश सवैया, सोहेल राजपूत,
इत्यादि भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।।
