कोसमनारा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
Samna.in.Raigarh रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमनारा में बाबाधाम के पास स्वीकृत विकास कार्यों में बाधा बन रहे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के बाद स्वीकृत विकास कार्यों के लिए आवश्यक संपूर्ण भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया है। कोसमनारा में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री महेश शर्मा, तहसीलदार श्री शिवकुमार डडसेना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






