March 23, 2026

133 वी जयंती पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर को भाजपा ने किया याद… वंचितों के सशक्तिकरण हेतु समर्पित रहा बाबा साहब का जीवन – उमेश अग्रवाल

IMG-20230414-WA0310.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़ :- जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जयंती के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि वंचितो शोषितो के सशक्तिकरण हेतु बाबा साहब अम्बेडकर का पूरा जीवन समर्पित रहा। देश बाबा साहेब के योगदान को भुला नहीं सकता।उन्होंने छुआ छूत को समाप्त करने में सफलता पाई।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में आज जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय संविधान और आधुनिक भारत निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ सभी नेताओ ने बाबा साहेब के योगदान का स्मरण करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही केलेक्ट्रेट के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। उमेश अग्रवाल ने बाबा साहेब के अभूतपूर्व योगदान का स्मरण करते हुए कहा सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत एवम समता मूलक समाज के निर्माण कर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है। डॉ भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के संविधान निर्माता रहे। 14 अप्रैल को जन्मे बाबा साहेब की जयंती देश वासी श्रद्धा पूर्वक मनाते है।
भारत रत्न अम्बेडकर का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। बाबा साहेब के बताए मार्गो का अनुशरण आगे बढ़ने की आवश्यकता जताई। राजनीति में उनके विचारों को अपनाना आवश्यक है।