May 14, 2026

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

IMG-20230418-WA0312.jpg
Share

 सामना न्यूज़:- रायगढ़:- थाना सिटी कोतवाली में स्थानीय युवती द्वारा उर्दना डीपापारा के अविनाश पन्ना पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने तथा अविनाश की बहन अग्रेनसिया पन्ना द्वारा उसके भाई का सहयोग करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराया गया । 

                              पीड़िता ने बताया कि अविनाश की बहन अग्रेनसिया  उसकी क्लास मेट थी । अविनाश मेलजोल बढ़ाकर प्रेम संबंध बनाया । वर्ष 2012 में इसके बर्थडे पर अविनाश अपने घर बुलाया और मौका देखकर गांव के पीछे जंगल ले जाकर बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया । उस समय नाबालिग थी, अग्रेनसिया को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर उसके भाई से शादी करायेंगे कहा करती थी । कई साल तक शारीरिक शोषण करने बाद अविनाश शादी से इंकार कर दिया और थाने में रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था । आवेदन पर आरोपी अविनाश पन्ना को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज गया है साथ ही आरोपिया अग्रेनसिया पन्ना की सघन पतासाजी की जा रही है ।

Letest Posts