March 23, 2026

महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में होगा “बोरे बासी” का आयोजन..सभी को आमंत्रित कर शामिल होने की अपील की…

IMG-20230428-WA0437.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों में से एक बोरे बासी भी है। राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रहन सहन, खान-पान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से मजदूर दिवस के दिन को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया गया था।जिसके तहत पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में 1 मई को निगम परिसर में सुबह 10 बजे से बोरे बासी का आयोजन किया जा रहा है।महापौर काटजू ने इस अवसर पर कलेक्टर, सीईओ, निगम आयुक्त के साथ ही अन्य अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, राजनैतिक,सामाजिक,पत्रकारिता सहित सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि  छत्तीसगढ़ का यह पारम्परिक भोजन है। विशेषकर गरमी में बोरे बासी खाकर मजदूर काम पर निकलते हैं। श्रमिक दिवस पर इसका स्वाद लेकर हम श्रम के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करें।इसलिए सभी से इस अवसर पर निगम परिसर पहुंचकर बोरे बासी खाने की अपील की है।