March 23, 2026

किडनी और सर्टिका से पीड़ितों को विधायक प्रकाश नायक की पहल पर मिली मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि…

IMG-20230510-WA0300.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़- विधायक प्रकाश नायक हर क्षण लोगो का सहयोग करना अपना परम धर्म मानते है।यही कारण है कि लोग बेझिझक अपनी परेशानी लेकर उनके समक्ष उपस्थित होते है।और अपनी समस्याओं का समाधान भी उन्हें मिलता है।सरिया अंचल के ग्राम नवघटा निवासी दशरथ निषाद द्वारा विधायक के समक्ष अपनी सर्टिका की बीमारी से परेशानी को लेकर उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई गई थी।जिस पर गंभीरता दिखाते विधायक द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृति दिलाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।वही उनके द्वारा पीड़ित को स्वीकृत राशि को डेढ़ लाख रुपए चेक के रूप में प्रदान किया गया।जिस पर पीड़ित द्वारा विधायक प्रकाश नायक का आभार जताते हुए अच्छे ईलाज की उम्मीद जताई गई।

किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज को मिली मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि
ऐसे ही एक मामले में सरिया क्षेत्र के ग्राम नवघटा निवासी सुदर्शन राणा द्वारा अपनी किडनी की बीमारी को लेकर उपचार हेतु विधायक के समक्ष आर्थिक सहायता की गुहार लगाई गई थी।जिस पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।जहा 50 हजार रुपए की राशि का चेक विधायक द्वारा पीड़ित को प्रदान किया गया।वही पीड़ित द्वारा विधायक का आभार जताया गया।