March 23, 2026

अनवर ढेबर की पांच दिन की रिमांड बढ़ी… ईडी पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप… कहा:- जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा…

IMG-20230510-WA0461.jpg
Share

  सामना न्यूज़:- रायपुर:-  ईडी ने बुधवार को शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और नीतीश पुरोहित को कोर्ट में पेश किया।जहां ईडी ने अनवर ढेबर की दस दिनों की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी जिस पर न्यायालय ने 5 दिनों की रिमांड दी है वहीं नीतीश पुरोहित की तबीयत बिगड़ने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

अनवर ने ईडी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप:- छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर ने स्पेशल कोर्ट में ईडी  के अधिकारी-कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं।ढेबर ने कोर्ट में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के सामने ईडी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर ऊंगली दिखाकर  कहा कि उसे जबरदस्ती बोला जा रहा है कि सीएम और सीएम के परिवार का नाम ले यहां तक कि अनवर ने कहा कि मैं प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या भी कर सकता हूं मेरे साथ जानवर से भीज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है।अनवर के अधिवक्ता राहुल त्यागी का कहना है पिछले 4 दिनों में ईडी ने अनवर ढेबर पर अत्याचार किए हैं  जिसकी याचिका उन्होंने लगाई थी।अनवर  ने कोर्ट को बताया कि उन्हें प्रताड़ित किया है, जिस पर जज ने ईडी को ऐसी घटना न करने के निर्देश दिए हैं।उन्हें रातभर सोने नहीं दिया जा रहा है. साथ ही कोर्ट ने वकीलों को रोजाना अनवर ढेबर से 15 मिनट मुलाकात करने की अनुमति दी है।