March 25, 2026

कर्नाटक विधानसभा की शानदार जीत पर युवा कांग्रेस एनएसयुआई ने मनाया जश्न …..की हनुमान जी की पूजा अर्चना…

IMG-20230513-WA0286.jpg
Share


सामना न्यूज़:- रायगढ़:- कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों का सभी दल को बेसब्री से इंतजार था और जैसे ही आज नतीजों का रुझान आना शुरू हुआ सभी कार्यकर्ता अपने अपने कार्यालय में जमा हो गए और जैसे ही कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बनाई वैसे ही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय व एन एस यु आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन अपने साथियों सहित कांग्रेस भवन के बाहर फटाखे फोड़ने लगे और मिठाई वितरण करने लगे
कार्यकर्ताओ का उत्साह देखने लायक था
युवा नेताओ ने कहा कि आज का नतीजा भगवान हनुमान जी के आशीर्वाद से संभव हुआ है इसीलिए सभी कार्यकर्ता पैदल जय जय बजरंगबली करते हुए कलेक्टर बंगले के बाहर हनुमानजी के मंदिर पहुंच गए और पूजा अर्चना करते हुए हनुमान जी का धन्यवाद किया।
इस दौरान सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित युवा कांग्रेस और एन एस यु आई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।