March 23, 2026

पढ़ाई के लिए मां ने फटकारा…तो बेटा करने लगा विवाद… पिता ने की  अपने सगे बेटे की हत्या.. अपराध छिपाने माता पिता ने दिया रोड एक्सीडेंट का स्वरूप……..

IMG-20230516-WA0373.jpg
Share

             सामना:- रायगढ़:- 6 अप्रैल को थाना लैलूंगा अंतर्गत लोहडापानी लकरा टोकरी रोड के पास एक युवक का शव कच्ची सड़क किनारे पड़ा मिला था । मृतक की शिनाख्त टेकमणी पैंकरा उम्र 18 साल निवासी लोहडापानी के रूप में हुई थी । घटना को लेकर मृतक के मामा अशोक कुमार पैंकरा ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर बताया कि टेकमणी  कोतबा हॉस्टल में रहकर कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई करता था । 05 अप्रैल को हॉस्टल से घर आया था और शाम 04-05 बजे करीब घर की मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकला था । दूसरे दिन सुबह टेकमणी  की मां उसे खोजने निकली तो टेकमणी का शव माड़ो गुफा रास्ता मोड़ के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला उसके सिर और शरीर में चोट लगी हुई थी, रिपोर्टकर्ता द्वारा मृतक के परिजनों के बताये अनुसार टेकमणी की मृत्यु मोटरसाइकिल से स्वयं गिरकर एक्सीडेंट होना बताया गया । घटना को लेकर मृतक के माता-पिता द्वारा भी टेकमणी की मृत्यु रोड एक्सीडेंट से होना बताए । शव एवं घटनास्थल के निरीक्षण में मृतक के शरीर में आई चोटें, मौके पर पड़ी बाइक और शव की स्थिति संदेहास्पद प्रतीत हुई लैलूंगा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने, दम घुटने तथा सिर में प्राणघातक चोट के कारण अत्यधिक रक्त स्राव से मृतक की मृत्यु होना बताया गया ।

    शव मिलने का स्थान तथा मृतक के घर की दूरी ज्यादा नहीं थी,जांच पड़ताल में मृतक के घर आंगन में गोबर से लिपा-पोती और कई जगह जमीन की हल्की खुदाई और खून जैसे दाग पड़े दिखे । घटना जो सामान्य एक्सीडेंट बतायी जा रही थी उस पर जांच टीम को संदेह हुआ । मृतक के माता पिता ने बताया कि मुर्गे को काटे थे उसी का खून होगा ।  फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम एवं जनप्रतिनिधि व गांव के प्रमुख व्यक्तियों को मृतक के घर पर बुलाया गया ।  फॉरेंसिक टीम द्वारा ब्लड के सैंपल कलेक्ट कर रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया था । फॉरेंसिक रिपोर्ट में कलेक्ट किए गए रक्त को मानव रक्त बताया गया जिस पर पुलिस टीम को मृतक के घरवालों पर वारदात को अंजाम देने का संदेह हुआ। सभी संदेहियों से कड़ी पूछताछ  में मृतक के माता-पिता की भूमिका संदेहास्द पाई गई साथ ही गवाहों और उनके बयान में भिन्नता थी । लैलूंगा पुलिस ने मृतक के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की घटना स्वीकार कर बताया कि  5 अप्रैल को टेकमणी हास्टल से घर आया था। मां  करमवती  ने पढ़ाई लिखाई नहीं करने की बात पर डांट डपट की, जिस पर टेकमणी अपनी मां से झगड़ा विवाद करने लगा । वहां मौजूद टेकमणी के पिता कुहूरू र ने भी बेटा को उसकी मां से झगड़ा विवाद करने पर डांटा तो दोनों पिता-पुत्र में विवाद हुआ । इसी बीच कुहूरू ने डंडे से उसके बेटे  पर वार किया जिसके सिर में आई चोट से टेकमणी की वहीं गिरकर मृत्यु  हो गई जिसके बाद दोनों पति-पत्नी ने अपने बेटे के शव को बोरे में भरकर लोहडापानी लकरा टोंगरी रोड मोड के पास फेंक आए थे जिससे घटना, रोड एक्सीडेंट लगे । घटना के बाद दोनों ने लकड़ी के डंडे और बोरा को आग में जला दिया और   जमीन में गिरे खून के छिंटों को छुपाने के लिए लीपा पोती के साथ जमीन की हल्की खुदाई भी कर दी ।