May 14, 2026

महिला से दुष्कर्म का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार..….

IMG-20230619-WA0489.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । बीते मंगलवार को आरोपी निखिल दास महंत (20 साल) पर थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध के बाद से शातिर आरोपी अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था । थाना प्रभारी चक्रधरगर निरीक्षक  तथा उप निरीक्षक  द्वारा आरोपी के रिस्तेदार व जान परिचितों से संपर्क कर आरोपी सूचना देने मुखबिर सक्रिय किया गया था, जिनसे मिली पुख्ता सूचना पर आरोपी की महासमुंद के ग्राम बानीगिरोला पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है ।

     यह है मामला:-  आरोपी के विरूद्ध मंगलवार 13 जून को पीड़ित महिला द्वारा  रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि तीन साल पहले उसकी शादी ओडिशा में हुई थी, जहां से अपने मायके आना जाना करती थी ।इसी दरम्यान निखिल दास महंत से बातचीत होने लगी निखिल शादी करूंगा कहकर  अपने साथ अपने घर लेकर गया जहां उसके घरवालों के उसे रखने से इंकार करने पर किराये मकान पर 4 महीने रखकर शारीरिक शोषण किया और  मारपीट कर  छोड़कर भाग गया।

Letest Posts