लैलूंगा विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाने युवा नेता जागेश सिंह कर रहे सघन जनसंपर्क..

भारतीय जनता पार्टी लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर ग्राम तोलमा के शक्तिकेन्द्र पहुँच घर-घर जनसंपर्क कर रहे जागेश सिंह सिदार…
सामना: रायगढ:- चुनाव के नजदीक आते देख भाजपा भी अब एक्टिव मोड़ पर आ गई है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम तोलमा के शक्तिकेन्द्र में महा जन संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर जन सम्पर्क तोलमा में भाजपा के युवा नेता जागेश के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया और घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र के द्वारा 9 साल के कार्यकाल में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिला यह जानकारी ली तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता जागेश के साथ उनके सैकड़ों सहयोगी कार्यकर्ताओ ने भी कड़ी धूप में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। युवा ब्रिगेड में जागेश का नाम लैलूंगा विधानसभा में सबसे पहला है। युवाओ की पहली पसंद बन कर जागेश आज विधानसभा भाजपा की टिकिट की रेस में सबसे प्रभावशाली दावेदार में स्थापित है।
