सोती रही पुलिस बड़े पैमाने पर चल रहा था सट्टे का कारोबार.. रेड कार्रवाई कर करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज जब्त…

सामना:- लंबे समय से राजकिशोर नगर में एसीसीयू और सरकंडा पुलिस के सरपरस्ती में सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव बुक और रेड्डी अन्ना पर ऑनलाइन बेटिंग की जा रही थी।जिसपर दुर्ग जिले की पुलिस ने राजकिशोर नगर में रेड मारकर बड़ी कार्यवाही करते हुए बिलासपुर पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।जानकारी मिल रही है कि सरकंडा पुलिस के नाक के नीचे सटोरियों द्वारा राजकिशोर नगर क्षेत्र में महादेव बुक-128 एवं रेड्डी बुक-421 नाम के ब्रांच में 2 पैनल का संचालन किया जा रहा था।यहां सटोरिये दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसाकर विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन भी हो रहा था।लेकिन सरकंडा पुलिस और एसीसीयू को इनकी भनक कैसे नही लगी यह बात किसी को हजम नही हो रही है।बिलासपुर पुलिस पर इन सटोरियों को सह देने का भी आरोप लग रहा है।जो ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरियों से मोटी रकम लेकर जेब गर्म कर रहे थे।बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर से शैलेन्द्र सिंह,जसवंत सिंह,रोशन सिंह,नीलेश कुमार,मनीष टारोन,भूपेन्द्र कुमार और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है।इनके पास से 4 लैपटॉप, 23 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक और करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज जप्त किए गए है। इसके साथ ही दुर्ग पुलिस की एक अन्य टीम ने विशाखा पट्टनम में कार्रवाई कर पैनल चलाने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस को ऑनलाइन सट्टा के पैनल चलाने वाले आरोपियों की जानकारी जामुल में सट्टा चलाने वाले कुछ नए लड़कों से मिली। पुलिस ने यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी लड़कों ने बताया कि वो एक आदमी के लिए नौकरी करते हैं
