रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई….पांच आरोपी गिरफ्तार…
सामना:- रायगढ़:- अवैध शराब पर कार्यवाही के बाद जिले में ऑनलाइन सट्टा पर कल अभियान चलाते हुये कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर शहर के कई स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया जिसमें कोतवाली क्षेत्र के केवडाबाडी बस स्टैंण्ड पर मनोज अग्रवाल तथा थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के मरीन ड्राईव बेलादुला पर आरोपी- मोहम्मद मजहर, प्रदीप पटेल, पिन्टू हलवाई, अजहर मोहम्मद को पकड़ा गया है । आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल खंगाले जाने पर ऑनलाइन सट्टा ऐप लिंक उपलब्ध कराने वाले का नाम भी थाना चक्रधरनगर के दोनों एफआईआर में किया गया । गिरफ्तार 05 आरोपियों पर जुआ एक्ट की गैर जमानतीय नवीन धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है।आरोपियों के बैंक खाते और व्हाट्सअप चैटिंग डिटेल को लेकर विशेष तौर पर जांच की जा रही है । जल्द ही अन्य आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाकर उन पर भी गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार शाम ऑनलाइन सट्टा पर कार्यवाही को सायबर सेल तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने मुखबिरों को सट्टा के संबंध में सूचना देने निर्देशित किया गया जिस पर शहर के केवडाबाड़ी तथा मरिन ड्राईव पर कुछ लोगों के आनलाईन क्रिकेट सट्टा एप्स लोड कर तमिलनाडु प्रिमियर लीग क्रिकेट मैच के बीच प्रत्येक बाल एवं रन पर लोगों से रूपयों का दांव लगवाकर मोबाइल पर सट्टा नोट करने की सूचना मिली जिस पर रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थानों से 05 आरोपियों को पकड़ा गया है । आरोपियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्य अनुरूप अन्य आरोपी का नाम अपराध में जोड़ा गया है एवं आरोपियों के मोबाइलों की जप्ती की गई है ।

