March 23, 2026

ईद उल अजहा” पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक……समाज के लोगाें ने सहयोग करने किया आश्वस्त

IMG-20230627-WA0525.jpg
Share

                   सामना:- रायगढ़:-पुलिस कंट्रोल रूम में रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़  अभिनव उपाध्याय एवं एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा द्वारा 29 जून को मनाए जाने वाले “ईद उल अजहा” पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ली गई । बैठक में अधिकारियों द्वारा उपस्थित मुस्लिम समाज प्रमुखों से त्यौहार को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा किया गया । समाज प्रमुखों ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति आपसी भाईचारा में ईद उल अजहा पर्व पूरे हर्षोल्लास से शहर में मनाया जावेगा । समाज के लोगाें ने प्रशासन व पुलिस विभाग को पूरा सहयोग प्रदाय करना बताये । अधिकारियों ने भी पर्व दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने को लेकर उन्हें अश्वस्त किया गया तथा शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील किए ।