June 22, 2025

रायगढ़ में दुषित पेयजल की आपूर्ति के लिए विधायक, महापौर एवं जिला प्रशासन जिम्मेदार….शीघ्र सुनिश्चित करे नगर सरकार:- सुभाष पाण्डे

IMG-20230628-WA0296.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- नगर निगम के पूर्व सभापति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रायगढ़ नगर के नागरिकों को अमृत मिशन योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण 48 वार्डो में दुषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। अमृत मिशन के फिल्टर प्लांट में केलो नदी से दुषित पानी प्राप्त हो रहा है। जो कि जिले मे स्थापित उद्योगों का फ्लाईएस सीधे नदी प्रवाहित होने के वजह से नदी के जल को दुषित कर रहा है। फिल्टर प्लांट में समय पर शुद्धिकरण न होने के वजह से पेयजल की आपूर्ति अत्यंत ही कम की जा रही है एवं दुषित पेयजल का वितरण किया जा रहा है। जो कि पीने योग्य पानी नही है। दुषित पेयजल की वितरण से पीलिया एवं अन्य संक्रामक बीमारी भी रायगढ़ नगर निगम में फैलने की संभावना है। सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं महापौर जानकी काटजू के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्रीष्म काल में पेयजल का गंभीर संकट का सामना करना पड़ा एवं अब वर्षा काल में भी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नही हो पा रही है। शहर में लगाये गये बोर पंप को हटाये जाने से भी वार्ड वासियों को एवं नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।