June 21, 2025

छत्तीसगढ़ में बिजली नहीं..सिर्फ बिल आता है…यहां कोई ईमानदार नेता नहीं:- अरविंद केजरीवाल..क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी “आप?”…

n5147448281688297160469f8c3223bb124dc7cb3f45478227644c3ffc4f723e5912c67ffec897367ad49ee.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में चुनावी हवा तेज हो गई है।बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी चुनावी अभियान तेज हो गया है। बिलासपुर में 2 दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  आए थे, वहीं अब रविवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ी सभा को संबोधित करते हुए महारैली की।जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने छत्तीसगढ़ को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है यहां पर बस केवल एक कमी की, ईमानदार नेता, ईमानदार पार्टी नहीं दी। छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने लूटा, कांग्रेस वालों को मौका मिला तो उन्होंने लूटा।आपसे हर चीज में ये पैसे ले रहे हैं और सब लुटा रहे हैं। भाजपा वालों ने 9 साल में लूट लिया। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा। उतना भाजपा ने 9 साल में लूट लिया।

छत्तीसगढ़ को ईमानदार नेता नहीं मिला:- जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता होते तो 20 साल के भीतर एक एक आदमी अमीर बन जाता। गांव-गांव में अस्पताल और स्कूल खुल जाते। अगर भाजपा और कांग्रेस के नेता ईमानदार होते तो आप की सभा में एक भी आदमी नहीं आता। पंजाब के सीएम के साथ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि, भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली कर दी। दिल्ली ने 24 घंटे बिजली कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में आठ घंटे बिजली कट रही है। यहां बिजली नहीं, सिर्फ बिल आता है।

मैं मुफ्त की रेवड़ी बांट रहा, मोदी जी के लोग खुद खा जा रहे
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। हां मैं बांट रहा हूं, मोदी जी के लोग तो खुद खा लेते हैं। मैंने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया। हर दिल्ली वाले के हाथ में सात रेवड़ी फ्री में रख दी। जनता को फ्री में बिजली दे दी। पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए। अच्छी और फ्री शिक्षा की व्यवस्था की। पूरी दिल्ली के लिए अच्छे और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। बसों में महिलाओं का सफर फ्री किया। दिल्ली के बुजुर्गों को फ्री तीर्थयात्रा कराई जाती है।भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला। लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15 15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिलता है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला…

दिल्ली में 12 लाख, पंजाब में 30 हजार बच्चों को रोजगार मिला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में बेरोजगार बच्चों को रोजगार दिया। दावा किया कि 12 लाख बच्चों को रोजगार मिला है। पंजाब में 30 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दी गई। पंजाग में तीन लाख बच्चों को रोजगार मिला। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला, लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हम लोग इसी मकसद से छत्तीसगढ़ आए हैं। हमारे पास पैसा नहीं है, गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं।बेइमानी मोदी करते हैं, और जेल मनीष सिसोदिया जाते हैं। सिसोदिया ने शानदार स्कूल बना दिए। भाजपा ने 10 साल में भारत का बेड़ा गर्ग कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी करके बोलते थे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बिलासपुर संभाग में क्या है राजनीतिक समीकरण
इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। बिलासपुर संभाग में केजरीवाल के रैली के मायने राजनीतिक जानकारों के अनुसार ये है कि ये राज्य का सबसे बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीट है. इसमें से कांग्रेस के पास 13,बीजेपी 7,जोगी कांग्रेस 2 और बहुजन समाज पार्टी के पास 2 सीट है हालाकि जोगी कांग्रेस से धर्मजीत सिंह के अलग होने के बाद जोगी कांग्रेस के खाते में केवल 1 सीट ही है।इसलिए आम आदमी पार्टी बिलासपुर संभाग में छत्तीसगढ़ में उपस्थिति की गुंजाइश तलाश रही है।

आम आदमी पार्टी किसका खेल बिगाड़ेगी?
इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए कांग्रेस,बीजेपी और आम आदमी पार्टी की तैयारी चल रही है। जिस तरह आम आदमी पार्टी एक एक कर सभी संभाग में बड़ी आम सभी कर रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी गुजरात की तरह ही कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती दे सकती है। इसके अलावा गुजरात के चुनावी पैटर्न को देखा जाए तो ये समझ में आता है कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया था इस लिहाजा अगर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है।