June 22, 2025

बीजेपी ने किया प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव… बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष…

IMG_20230704_153426.jpg
Share

     बीजेपी ने किया प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव… बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष…सामना:- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं।इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।जारी आदेश में जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष  थे सुनील जाखड़:- सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था लेकिन 224 के चुनावों से पहले जिस तरीके से सुनील जाखड़ को पंजाब में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सुनील जाखड़ को हिन्दू चेहरे के रूप में पंजाब में सामने लायी है।ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन हो सकता है,  ऐसे में एक बार फिर हिंदू-सिख भाईचारे वाली राजनीती होगी.