June 3, 2025

असामाजिक तत्वों द्वारा गाँधी प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान

Share


सरिया…नगर पंचायत सरिया स्थित गांधी चौक मे गांधी प्रतिमा को बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षति पहुंचाया,जब इसकी जानकारी नगर पंचायत सीएमओ को मिली। तब उन्होंने तत्काल प्रतिमा की मरम्मत हेतु आदेशित किया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी प्रतिमा की पूजा पाठ कर गांधी जी को पुष्पमाला चढ़ाकर ध्वजारोहण किया जाता है। इसके साथ ही नगर एवं अंचल वासियों की अपार श्रद्धा, आस्था के कारण लोगों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। बताया जाता है कि ग्राम जामपाली निवासी एक वृद्धजन प्रतिदिन प्रतिमा में पुष्पमाला पहनाकर अपनी आस्था व्यक्त करता है। नगर पंचायत के सामने गांधी चौक मे गांधी प्रतिमा की अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा बदमाशी किए जाने से प्रतिमा के बाय हाथ तथा हाथ में रखे गांधी जी की लाठी को नुकसान हुआ है। इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ माजिद खान ने बताया कि गांधी प्रतिमा को किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। नगर पंचायत सरिया के द्वारा प्रतिमा की मरम्मत हेतु आदेशित किया गया है। ।