September 3, 2026

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण,शादी की बात पर दी धमकी,आरोपी रिमांड पर

IMG_20260903_185636

Oplus_131072

Share

दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Samna.in.Raigarh अभियान संवेदना के तहत चौकी खरसिया पुलिस द्वारा 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़िता ने बताया कि आरोपी  गैरेज के मोटर मैकेनिक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया गया है ।

पीड़ित युवती ने बताया कि स्कूटी रिपेयर कराने दौरान बाम्हनपाली के गैरेज में रिपेयर कराने वाले साहिल बंजारे निवासी गोपी महका के साथ जान पहचान हुआ था । दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातें करते थे ।22 फरवरी को सुबह साहिल तबियत खराब है कहकर युवती को अपने घर ग्राम गोपी महका बुलाया और शादी करने की बात कहकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई अन्य स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाया ।

आरोपी द्वारा खरसिया ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और शादी की बात पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर शादी से साफ इंकार कर दिया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आरोपी साहिल बंजारे पिता तेजस्वी बंजारे उम्र 20 वर्ष साकिन गोपी महका चौकी खरसिया को हिरासत में लिया गया जिसके मेडिकल आदि की कार्यवाही कर 24 घंटे के भीतर न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया है ।