June 21, 2025

शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि….मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा…

IMG_20230706_142006.jpg
Share

सामना:- रायपुर:- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है।यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की।कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेंडिया, उमेश पटेल, कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।