June 21, 2025

“जो डर जाए वो मोदी नहीं हो सकता”… पीएम मोदी ने विजय संकल्प रैली को किया संबोधित…साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना…

n5162300001688719329297cb1c5e0c0492d51322f3b1ba4cf2397d2b65597778ecd25d40980d1ab8a06ac4.jpg
Share

सामना:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में शुक्रवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है।पीएम मोदी ने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है।

पीएम बोले- करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती:- पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि कोल माफिया, रेत माफिया, भू माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं।पीएम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी के लिए