March 23, 2026

लल्लू सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्र. 36 से शुरू हुआ “आप”का सदस्यता अभियान…

IMG-20230707-WA0420.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले नेतनागर के किसान नेता लल्लू सिंह ने आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुवात कर दी है जिसके तहत लल्लू सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 36 से आप का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 36 (गुरु घासीदास नगर) रायगढ़ के परमानंद निराला,शिवचरण टंडन,अरविंद रत्नाकर,विनय रात्रे,प्रकाश भारद्वाज, नवीन मालाकार,पुनिराम निराला,राजू सिंह,लक्ष्मीन बाई टंडन,वेदमती बाई,प्रेमलता बाई,नीरा बाई,ध्वजा बाई ,सुखमती बाई समेत कई लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।इन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष राशिद ,जिलाध्यक्ष भरत दुबे जी,लोकसभा सचिव राजीव गुप्ता जी,जिला मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह,भीमदास महंत उपस्थित रहे।