May 14, 2026

सड़क पर तलवार  लहराता युवक गिरफ्तार…. हुई आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई..

IMG-20230707-WA0407.jpg
Share

                              सामना :- रायगढ़:- शुक्रवार की दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली  कि निकले महादेव मंदिर आसपास एक युवक को खुली तलवार हाथ में लिये घूमते देखा गया है । थाना प्रभारी ने तत्काल तलवार लेकर घूम रहे अजय सारथी  (उम्र 27 वर्ष सीताराम कालोनी निवासी) को हिरासत में लिया और थाना लाये। अजय सारथी बदमाश किस्म का युवक बताया जा रहा है जिससे तलवार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Letest Posts