March 23, 2026

राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर ज़िला कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…watch video…

IMG-20230707-WA0422.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- मानहानि के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय की तरफ से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इंकार करने पर भड़की रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की शाम विरोध प्रदर्शन किया।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक निकाला साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर हमला बंद करो, राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं, आदि के नारे भी लगाए।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि नहीं दबाई जा सकती विपक्ष की आवाज राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का कारण विपक्षी की आवाज को दबाना है। कांग्रेस व राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता । उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी मामले पर प्रश्न किए जाने के बाद ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म किया गया है।

आज के इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दिपक पाण्डेय, महापौर जानकी अमृत काटजू,वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर शर्मा,नारायण घोरे,सत्यप्रकास शर्मा, शाखा यादव,शकील अहमद,शेख सलीम नियरिया,राकेश पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष विकास ठेठवार,मदन महंत,अमृत काटजू,वसीम खान,सहनवाज खान,दुष्यंत देवांगन,अनुराग गुप्ता,अनुभव जिंदल,बीनू बेगम,लता खूंटे,शारदा गहलोत,जीतेश अग्रवाल,संतोष यादव,अनूप बघेल,घासीदास देवांगन आदि कांग्रेसी उपस्थित थे