May 14, 2026

मीनाबाजार का नाम जन्माष्टमी रखने विहिप की मांग को भाजपा का समर्थन :- उमेश अग्रवाल

IMG-20230708-WA0322.jpg
Share

रायगढ़:- हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में जन्माष्टमी पर्व एवम गणेश चतुर्थी के अवसर पर वर्षो से लगने वाले मेले का नामकरण मीनाबाजार रखे जाने कर विश्व हिंदू परिषद की आपत्ति को जायज ठहराते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा नामकरण बदले जाने हेतु हेतु सौंपे ज्ञापन का भाजपा समर्थन करती है। मीना बाजार” नाम हटाकर जन्माष्टमी मेला रखकर हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान रखा जाए। मीना बाजार का नाम हिंदू संस्कृति का परिचायक नही है। हिंदू धर्म में नाम का महत्व बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय सेठ किरोड़ीमल के कर कमलों से निर्मित गौरीशंकर मंदिर में भव्य जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया था । अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान जन्माष्टमी मेले की ख्याति दूर दराज तक थी। भगवान कृष्ण जन्म को पर्व के रूप में बनाए जाने की वजह से इसे जन्माष्टमी मेले का नाम दिया गया । हिंदूओ के लिए आस्था का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भारतीय जनमानस के लिए बड़ा महत्व रखता है। इसलिए जन भावना के मद्देनजर मीना बाजार का नामकरण बदलकर जन्माष्टमी मेला रखना न्यायोचित होगा।

Letest Posts