June 21, 2025

एस्मा के विरोध में उतरे संविदा कर्मचारी…सौंपा सामुहिक त्यागपत्र…

IMG-20230712-WA0381.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एस्मा लगाया गया है।इसके बाद भी कर्मचारी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं इस आदेश के खिलाफ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम डिप्टी कलेक्टर को सामुहिक त्यागपत्र सौंपा।अपने सौंपे गए त्यागपत्र में उन्होने कहा है कि अपनी एक सूत्रीय नियमितिकरण की मांग को लेकर शोषण के विरुद्ध अपने मौलिक अधिकार के तहत वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं लेकिन राज्य शासन द्वारा उनके नियमितिकरण की मांग पर विचार ना करते हुए उन्हें एस्मा लागू किए जाने की सूचना दी गई है जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।एस्मा लागू कर उन्हे हड़ताल समाप्त करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।इसलिए वे इसका विरोध करते हुए सामुहिक त्यागपत्र देने पर मजबूर हैं।

क्या है मामला:- प्रदेश में संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हैं।वहीं राज्य सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाया है और काम पर नहीं लौटने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है।छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छन्नता निवारण अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंध समस्त कार्यों और स्वस्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध करती है। संदर्भित आदेश के पालन में हड़ताल से वापस कार्य पर तत्काल उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।