March 23, 2026

रोजगार मेला में चयनित आवेदकों की लिखित परीक्षा 16 जुलाई को..

IMG-20230701-WA0427.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में बीते 3 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लिमिटेड रायगढ़ के द्वारा ग्रेजुयट ट्रेनी ऑफिसर के पद पर 336 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया है। उक्त चयनित आवेदकों का 16 जुलाई 2023 को शासकीय आईटीआई रायगढ़ में प्रात: 9 बजे से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से चयनित आवेदक लिखित परीक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।