June 21, 2025

शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने दिया पद से इस्तीफ़ा…मोहन मरकाम बनेंगे नए शिक्षा मंत्री!….

IMG_20230713_162644.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने केबिनेट मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है उनके इस्तीफे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि इस्तीफ़ा दिया नहीं जाता ले लिया गया है। इस्तीफे लिए जाने के बाद जब प्रेम साय सिंह मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके चेहरे पर गम साफ नजर आया। प्रेम साय सिंह की जगह मोहन मरकाम को प्रदेश का शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े फेरबदल की कड़ी में पूर्व पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है।इससे एक दिन पहले बुधवार को मोहन मरकाम की जगह बस्तर के लोकसभा सांसद दीपक बैज को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

मंत्री पद पर रखना न रखना ये सीएम पर निर्भर:- प्रेम सिंह साय ने कहा कि मंत्री पद पर किसी को रखना और नहीं रखना ये मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है मुख्यमंत्री पूरे राज्य के होते हैं।मुझसे कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है। इस्तीफा दिया नहीं जाता है, उसे लिया जाता है. इस्तीफा देने की जो प्रक्रिया है उसका पालन किया गया है।ये संगठन की प्रक्रिया है चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा, संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “हां, ये सब ठीक है चलता रहता है. ये संगठन और पार्टी की प्रक्रिया है.” क्या आगे आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर प्रेम साय सिंह ने कहा कि चुनाव में काम करना है.