March 23, 2026

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा वृक्षारोपण…सभी जिलों में सौ-सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य…

IMG-20230715-WA0413.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के और ओरडा परिसर में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें रायगढ़ जिले के प्रमुख पदाधिकारियों , स्वजातीय बंधुओं ने अपना योगदान दिया। जिसके तहत 100पेड़ लगाए गए। छत्तीसगढ के सभी जिलों में 100,100 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की ओर से प्रकृति के ऋण को अदा किया जा रहा है।आज का कार्यकम पर्यावन प्रेमी एस के राघव जी नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। आज के कार्यकम में इंजिनियर एस डी यादव प्रमुख महासचिव छत्तीसगढ़, शिव कुमार यादव सीएमओ एवम प्रदेश महामंत्री , रोहित यादव जिला अध्यक्ष ग्रामीण, आशीष यादव युवा अध्यक्ष रायगढ़, संतोष यादव जिला अध्यक्ष रायगढ़, सदस्य लखन यादव, सागर यादव, मोहन यादव, अजय यादव सोका, वीरू यादव, दयांद यादव, बिरजू यादव, अभिशेष यादव उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति एस डी यादव प्रमुख महासचिव छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी किया गया