May 14, 2026

स्कूली बस और ट्रेलर में भिड़ंत…चालक समेत कई बच्चे घायल…

IMG_20230719_155019.jpg
Share

सामना घरघोड़ा:- घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में उस वक्त हाहाकार मच गया जब स्कूली बस और तेज़ रफ्तार ट्रेलर के मध्य जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में बस और ट्रेलर दोनों ही वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान बस में (10 बालक और 14 बालिकाएं) 24 स्कूली बच्चे सवार थे।इस दुर्घटना में घायल बच्चों और बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद फरार होने की फिराक में था लेकिन उसे भी हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा गया।

दरअसल बुधवार को दोपहर घरघोडा अंतर्गत ग्राम कांचनपुर में सेंटान्स इंग्लिश मिडियम स्कूल की बस छुट्टी होनें के बाद बच्चों को बरघाट बरौद क्षेत्र छोड़ने जा रहा थी।इसी दौरान धरमजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से आ रही ट्रेलर CG11BF 9910 से जोरदार भिड़ंत हो गई।।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक का पैर केबिन में जा फंसा वहीं बस में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे बस चालक को किसी तरह बाहर निकाला औऱ घायल बच्चों सहित चालक को उपचार के लिए अस्पातल पहुंचाया गया साथ ही दो बच्चों को इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

क्या कहते हैं एसडीओपी:- मौके पर पहुंचे एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर व स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है सबसे पहले घायल बच्चों और बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। टक्कर के बाद स्कूल बस के चालक का पैर केबिन में फंस गया था। जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Letest Posts