May 14, 2026

फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर हुई नियुक्तियों की जांच और कार्रवाई करने की माँग को लेकर सयुंक्त मोर्चा ने निकाली शवयात्रा… किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन…

IMG-20230719-WA0352.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छतीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच मंगलवार को एसटी, एससी के युवाओं ने फर्जी आरक्षण प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर व विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरक्षित वर्ग के जनप्रतिनिधियों से मामले में चुप्पी तोड़ने की मांग की है। युवाओं के इस नग्न प्रदर्शन पर बीजेपी सरकार पर आक्रामक है।जिसके तहत बुधवार को विरोध स्वरूप रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से भूपेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगातार लगाते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचे जहां उन्होंने घेरा बनाकर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, कोतवाली टीआई शनिप रात्रे और कोतवाली पुलिस की टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ पुतला को बुझाने की कोशिश की इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से जमकर छीना झपटी भी हुई जिसके बाद पुलिस के जवानों ने पानी से भरी बाल्टी जलते पुतले पर डालकर आग बुझाई। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने रोड में बैठ कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से राज्य के विभिन्न विभागों को शिकायतें मिली थी कि गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय नौकरियों एवं राजनैतिक क्षेत्रों में लाभ उठा रहे हैं। इस मामले की गंभीरता देखते हुए राज्य सरकार नें उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी। इसकी रिर्पोट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों से तत्काल बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन अभी तक यह आदेश खानापूर्ति ही साबित हुआ।

Letest Posts