March 23, 2026

रेलवे में 1000 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां.. 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई…

IMG_20230704_173250.jpg
Share

सामना:- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1000 से ज्यादा भर्तियां होनी हैं।इन पदों के लिए आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो गए हैं।जिन पदों पर भर्तियां होनी हैं जिनमें असिस्टेंट लोको पायलट के 820 पद, 132 टेक्निशियन के पद, 64 जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं।सभी भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी।अप्लाई करने वाले उम्मीदवार दसवीं पास हो।उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल हो. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए होगा. परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट का फाइनल सेलेक्शन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद होगा

इन पदों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:- आधार कार्डपैन कार्ड,जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),पासपोर्ट साइज फोटो,मोबाइल नंबर,ईमेल आई-डी।सैलरी असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन – सैलरी लेवल 2 के मुताबिकजूनियर इंजीनियर- सैलरी लेवल 6 के मुताबिक।