June 4, 2025

ब्रेकिंग जशपुर… जेल अभिरक्षा में विचाराधीन कैदी की मौत…2 दिन पहले ही छेड़छाड़ के आरोप में किया गया था गिरफ्तार..जेल प्रबंधन ने तबियत खराब होने पर अस्पताल ले जाने की कही बात…भाजपा नेताओं ने जेल प्रबंधन पर मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप।

IMG_20210720_165459.jpg
Share

जशपुर…लोदाम के  अनुराग सिंह की जेल अभिरक्षा में मौत हो गई। 2 दिन पहले अनुराग सिंह को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उन्हें गिरफ्तार कर लाया गया था तो उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। लेकिन ठीक एक दिन बाद ही जेल से जिला अस्पताल अनुराग सिंह को लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर आग की तरह फैली और मामले को लेकर जेल प्रबंधन के ऊपर अब हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, रायमुनि भगत सहित भाजयुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता जिला अस्पताल पहुंचकर घटना का विरोध कर रहे हैं। सभी का आरोप है कि अनुराग सिंह की हत्या की गई है और अनुराग सिंह के साथ जेल में मारपीट की गई इसके बाद गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल लाया गया। हलाकि स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है कि मौत जेल में हुई है या अस्पताल आने के दौरान लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल आने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विरोध कर रहे  सभी लोगों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।