October 11, 2026

छावनी बनी दिल्ली,जंतर मंतर बना किला,मेट्रो स्टेशन-इंटरनेट बंद,

IMG_20261010_112315
Share

25,000 पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात, गृह मंत्रालय ने प्रदर्शनकरियो को रोकने के निर्देश दिए

Samna.in.Delhi CJP Protest against Gyanesh Kumar आज दिल्ली छावनी बनी हुई है. जंतर-मंतर किले में तब्दील है.आज 10 अक्टूबर शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने इसके लिए पर्याप्त समय पहले सूचना न मिलने और पिछले प्रदर्शन के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन का हवाला दिया है।बावजूद इसके प्रशासन अलर्ट पर है.25,000 पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं. दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. देशभर में 250 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. साथ ही राजधानी के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई है.

अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है. एंट्री पॉइंट्स पर चेकिंग तेज़ कर दी है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली की ओर लोगों के अनधिकृत जमावड़े को रोकें.

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।

सीजेपी के प्रोटेस्ट का कारण क्या है

सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बुलाया गया है. सीईसी ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के एसआईआर यानी ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित अनियमितताओं का आरोप है.

दिल्ली में ट्रैफिक डाइवर्ट

दिल्ली में आज मेट्रो स्टेशन के साथ-साथ कई बड़े मार्केट भी बंद रहेंगे. साथ ही दिल्ली में 30 से अधिक जगहों पर डायवर्जन है. इस बाबत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी है. उसके मुताबिक, आज यानी शनिवार सुबह 6 बजे से जरूरत के मुताबिक यातायात में बदलाव लागू किए जा सकते हैं. धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, आईटीओ, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, पटेल चौक और संसद मार्ग के आसपास यातायात प्रभावित रहने की आशंका है.