March 23, 2026


लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर के आईटी कर्मचारी आंदोलनरत..विधायक प्रकाश नायक ने हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा…

IMG-20230727-WA0179.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर अपना विरोध जता रहे है।जिसके परिणाम स्वरूप अध्यापन कार्य से लेकर कार्यालयीन कार्य भी लगातार प्रभावित हो रहा है।बावजूद आज पर्यंत इन्हे इनकी समस्या से निजात नही मिल सका।जिसे लेकर बुधवार को विधायक प्रकाश नायक ग्राम गड़उमरिया किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज पहुंचे।जहा उन्होंने आंदोलनरत के आई टी के कर्मचारियों से वार्तालाप करते हुए उनका पक्ष जाना।साथ ही विधायक द्वारा कर्मचारियों को उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन प्रदान किया गया है।बताना लाजमी होगा कि के आई टी कर्मचारी अपने 16 माह के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर विरोध जता रहे है।जिसे लेकर विधायक द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।