युवा भाजपा नेता सूरज शर्मा की अगुवाई में दूसरे दिन सत्तीगुड़ी चौक क्षेत्र में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान…

सामना:- रायगढ़:- आगामी 04 अगस्त को युवा भाजपा नेता सूरज शर्मा के अगुवाई में स्थानीय युवाओं को रोजगार, रायगढ़ का शून्य विकास एवं बढ़ते प्रदूषण को लेकर विशाल जन अधिकार आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसके अंतर्गत जन समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अतः इसी तारतम्य में आज दूसरे दिन में सत्तीगुड़ी चौक क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान युवा भाजपा नेता सूरज शर्मा के अगुवाई में चलाया गया। जिसमे स्थानीय दुकानदारों एवं आम जन का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिला और आज दूसरे दिन में भी लगभग 1800 समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर प्राप्त हुए।
आज के हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुभाष पाण्डेय, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गौतम चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन अग्रवाल, भाजपा स्वच्छता विभाग के जिला संयोजक सरबजीत सिंह, भाजपा नेता प्रदीप श्रृंगी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिना चौहान एवं आरती सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री मेघा जाटवर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गीता दास, विजय लक्ष्मी चौहान भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनिल कटियार, भाजपा एस.सी. मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र बघेल, भाजयुमो जिला मंत्री हरदीप सिंह शेरगिल, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा एवं पप्पू यादव, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य अभय गुप्ता, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री अभय अग्रवाल, सह कार्यालय मंत्री अनीश सिंह, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितीश राज सिंह एवं अंकित श्रीवास, भाजयुमो नगर मंत्री निशांत राजपूत, नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रमेश चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष संतोष साहू, भाजयुमो दक्षिण मंडल मंत्री विक्रम दास, दक्षिण मंडल प्रचार प्रसार प्रमुख विकास मेहता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष नवल किशोर बेहरा, सह कोषाध्यक्ष रविंद यादव, साहेब सिंह, यशवंत गुप्ता, तरुण अग्रवाल, राजेश सोनी, तनवीर सिंह, साकेत शर्मा, दक्ष यादव, असीम दीवान, सोनल राजपूत, निकिता चौहान, दुर्गेश विश्वकर्मा, राहुल श्रीवास, संस्कार भट्ट, शुभम सिंह, प्रताप कुमार, अतुल पटवा, लक्ष्य पटवा, रोहन शर्मा, अरुण शुक्ला , रघुवीर सिंह , अभय यादव एवं अन्य कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।
