May 14, 2026

घर पर मिला महिला का शव..हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस….

IMG_20230727_183807.jpg
Share

           सामना :- रायगढ़:- 26 जुलाई को ग्राम छिरवानी में किसी महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु की सूचना मिली । थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके के लिये रवाना हुये । मामले की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल की टीम को भी चक्रधरनगर पुलिस की जांच में संलग्न किया गया । ग्राम छिरवानी में घटना के संबंध में मृतिका के दामाद देव सिह राठिया द्वारा मौके पर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मृतिका उसकी सास साधनी बाई का मकान उसके घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है जो अकेली रहती थी।26 जुलाई की सुबह 10:00 बजे मृतिका की नातिन नानी साधनी चौहान के घर गई तो देखी  साधनी बाई जमीन में मृत हालत में पड़ी थी, बाहर से दरवाजे में सीटकीनी लगी थी,घर के अंदर कपड़े अस्त-व्यस्त थे।परिजनों ने मृतिका के गले में पहनी सोने की माला की चोरी कर हत्या की आशंका व्यक्त की है । चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी है ।

Letest Posts