March 23, 2026

हस्ताक्षर अभियान…6वें दिन सुभाष चौक क्षेत्र से 1100 से अधिक हस्ताक्षर प्राप्त हुए…

IMG-20230731-WA0237.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- आगामी 04 अगस्त को स्थानीय युवाओं को रोजगार, रायगढ़ का शून्य विकास एवं बढ़ते प्रदूषण को लेकर विशाल जन अधिकार आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसके अंतर्गत जन समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 25000 हस्ताक्षर हैं । अतः इसी तारतम्य में आज छठवें दिन में कोतवाली थाना चौक, गद्दी चौक एवं सुभाष चौक क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान युवा भाजपा नेता सूरज शर्मा के अगुवाई में चलाया गया। जिसमे स्थानीय दुकानदारों एवं आम जन का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिला और आज छठवें दिन में लगभग 1100 से ज्यादा समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर प्राप्त हुए।
आज के हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से भाजपा पार्षद राघवन सिंह, राजेंद्र ठाकुर, भाजपा स्वच्छता विभाग जिला संयोजक सरबजीत सिंह, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष अनिल कटियार जी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मेहरून निशा, महिला मोर्चा नगर मंत्री लक्ष्मी वैष्णव, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य अभय गुप्ता, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री अभय अग्रवाल, भाजयुमो दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष पप्पू यादव, मंडल मंत्री विक्रम दास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर सह कोषाध्यक्ष रविंद यादव, भाजयुमो नगर स्वाध्याय मंडल प्रमुख जीतू बेरीवाल, भाजयुमो नगर सोशल मीडिया सह प्रभारी अभिनव थवाईत, अभिषेक नामदेव, दक्ष यादव, सोनू जाटवार, अभिषेक चक्रधारी, संस्कार भट्ट, श्रीकांत शर्मा, रोहन शर्मा, लक्ष्य पटवा, अंश सोनी एवं भाजपा एवं युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।