March 24, 2026

15 से 20 अगस्त के बीच पीएम मोदी का रायगढ़ दौरा!…बस्तर में स्टील प्लांट का भी करेंगे लोकार्पण…

IMG_20230803_184713.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर बीजेपी हाई कमान का पूरा फोकस है। इसी क्रम में 15 से 20 अगस्त के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की फिर सेछत्तीसगढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। दो महीने के अंदर यह दूसरी बार उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा।इस दौरान वो रायगढ़ और जगलपुर का दौरा कर सकते हैं। वे बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही यहां चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों जगहों पर उनके संभावित कार्यक्रम हैं। पीएमओ की तरफ से अधिकृततौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगस्त में उनका छत्तीसगढ़ आना तय है। सूत्रों के मुबाबिक, जगदलपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। संभवत: प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 अगस्त के बीच प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए करीब 23 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित नगरनार स्टील प्लांट प्लांट के कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ।सियासी गलियारे में चर्चा है कि पीएम मोदी इस स्टील प्लांट को बस्तर को समर्पित कर यहां के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। 

अभी भी जुबां पर है पीएम मोदी की चुनावी चर्चा
हाल ही में 5 जुलाई को पीएम मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आए थे। उनके चुनावी सभा की चर्चा अभी राजनीति के गलियारे में खत्म भी नहीं हुई है दूसरी ओर फिर दोबारा पीएम के स्वागत करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।