March 22, 2026

अब घर बैठे अपने आधारकार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा आसान…

IMG_20210721_090022.jpg
Share

घर बैठे ही पोस्टमैन की मदद से आप अपना मोबाइल नम्बर अपडेट करा सकेंगे। आधार कार्ड की त्रुटियों को सुधार करने की प्रकिया अब और भी आसान होने जा रही है।मोबाइल नंबर अपडेट कराने में ही सबसे ज्यादा परेशानियां आती हैं।दरअसल इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण नें इस तरह की सुविधा शुरू की है।यह सेवा पूरे देश में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कार्य कर रहे पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से उपलब्ध होंगी।