Raigarh किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072
Samna.in.Raigarh अभियान संवेदना के तहत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
25 सितम्बर को बालिका के पिता ने दर्ज कराई कि रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई थी, लेकिन अगले दिन सुबह वह कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगारपानी,भोगराकछार निवासी परमानंद कंवर अपने साथ ले जाकर घर में रखा है। सूचना पर टीम तत्काल रेगारपानी रवाना हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर तलाश की, जहां बालिका मिल गई। आरोपी उस समय मौके से फरार था।
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका बयान कथन दर्ज कराया और काउंसलिंग के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
पीड़िता के बयान में आरोपी परमानंद कंवर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से उसे रेगारपानी ले जाकर अपने घर में लगातार शारीरिक शोषण किए जाने की बात सामने आई।
प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे उसके गांव के मुख्य मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
