कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस…
सामना:- रायगढ :- जिला कांग्रेस भवन रायगढ मे विश्व आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया इस दिवस को यादगार बनाने हेतु माननीय विधायक प्रकाश नायक व माननीया महापौर जानकी काटजू जी की गरिमामयी उपस्थिति में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी ने क्रांतिकारी अमर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की व उपस्थितजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम नेत्रों से शाहिद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रकाश नायक ने अपने संदेश में कहा आज से 81 साल पहले इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था 9 अगस्त की तारीख भारत के सबसे बड़े आंदोलनों की साक्षी रही है। 9 अगस्त को ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था । विधायक प्रकाश नायक ने विश्व आदिवासी दिवस पर भी सभी को बधाई दी और सभी अंतिम पंक्ति तक के आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के कांग्रेस के संकल्प को दोहराया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने
भारत छोड़ो आंदोलन के 81 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर कहा कि ऐसा माना जाता है कि यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का आखिरी सबसे बड़ा आंदोलन था, जिसमें सभी भारतवासियों ने एक साथ बड़े स्तर पर भाग लिया था। कई जगह समानांतर सरकारें भी बनाई गईं, स्वतंत्रता सेनानी भूमिगत होकर भी लड़े।यह आंदोलन ऐसे समय में प्रारंभ किया गया जब द्वितीय विश्वयुद्ध जारी था। औपनिवेशिक देशों के नागरिक स्वतंत्रता के प्रति जागरूक हो रहे थे और कई देशों में साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशवाद के खिलाफ आंदोलन तेज़ होते जा रहे थे।आज हम स्वतंत्रता आंदोलनों में जुड़े सभी क्रांतिकारियों के नमन करते हैं।
वहीं अनिल शुक्ला ने विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए यह बताया कि भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम हिस्सों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन, खानपान, रीति-रिवाज वगैरह आम लोगों से अलग है. समाज की मुख्यधारा से कटे होने के कारण ये पिछड़ गए हैं. इस कारण भारत समेत तमाम देशों में इनके उत्थान के लिए, इन्हें बढ़ावा देने और इनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं. इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1994 को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी वर्ष घोषित किया गया था तब से हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

